फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ड्यूटी से नदारद रहने और लापरवाही बरतने पर नौ पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में प्रोफेसर समेत दो महिलाओं से चेन लूट व अन्य मामले में लापरवाही बरतने पर डीसीपी सिटी ने नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जांच में कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब मिले, जबकि कुछ ने शिकायत मिलने के बाद भी समय पर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 16 मई की सुबह गोविंदपुरम क्षेत्र में महिला प्रोफेसर अपनी सहकर्मी की कार का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश उनके गले से सोने की चेन और हीरे का पैंडेट झपटकर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन काफी देर बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मामले की शिकायत डीसीपी सिटी धवल जायसवाल तक पहुंचने पर जांच कराई गई।

डीसीपी सिटी ने बताया कि गोविंदपुरम में प्रोफेसर से हुई चेन लूट में चीता मोबाइल पर तैनात हेड कांस्टेबल मलखान सिंह पर कार्रवाई की गई। वहीं, लोहियानगर में सोमवार सुबह हुई चेन लूट की घटना में लोहियानगर चौकी प्रभारी कमलदेव सिंह, उपनिरीक्षक मनीष वर्मा, हेड कांस्टेबल अजय कुमार और सिपाही रोहित कुमार को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस लाइन कार्यालय में तैनात उपनिरीक्षक लिपिक हरेन्द्र सिंह और हेड कांस्टेबल राजीव कुमार को पत्रावलियों के रखरखाव में लापरवाही मिलने पर निलंबित किया गया। दो अन्य मामलों में गोविंदपुरम चौकी इंचार्ज राहुल कुमार और विजयनगर थाने में तैनात रात्रि ड्यूटी इंचार्ज सोनू शर्मा पर भी कार्रवाई की गई।

डीसीपी सिटी ने बताया कि विजयनगर क्षेत्र के एक पीड़ित ने जनसुनवाई के दौरान शिकायत की थी कि रात में उसकी सुनवाई नहीं हुई। जांच में शिकायत सही मिलने पर सोनू शर्मा को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें