फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तैराकी में सीनियर वर्ग के मंडल स्तरीय ट्रायल में नौ खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
एबीईएस कॉलेज में तैराकी के जिला स्तरीय ट्रायल में दम लगाते तैराक। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। एबीईएस कॉलेज में सोमवार को तैराकी में सीनियर वर्ग के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन हुआ। इसमें नौ खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयन हुआ। यह सभी खिलाड़ी 20 मई को मेरठ के विक्टोरिया पार्क में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगे।
विज्ञापन

कोच राजन ने बताया कि ट्रायल में कई खिलाड़ियों ने फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक व अन्य स्पर्धा में अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें हृदय चिकारा, ओम त्यागी, अर्जित श्रीवास्तव, रिद्धि पांचाल, निष्ठा, जाह्नवी, निधि यादव, दीपा यादव और अर्पिता का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ। जिला उप क्रीड़ाधिकारी पूनम बिश्नोई ने बताया कि 23 से 25 मई तक बरेली में तैराकी की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सीनियर वर्ग की महिला और पुरुष खिलाड़ियों की मेरठ मंडल टीम का चयन होना है। इस दौरान कोच दीक्षा, सुशील, कोपल कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें