फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हरियाणा के मॉल में दुकान के नाम पर नौ लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-5 स्थित ऑलिव काउंटी निवासी नेहा गोस्वामी से तीन लोगों ने नौ लाख रुपये हड़प लिए। धोखाधड़ी हरियाणा स्थित मॉल में दुकान दिलाने के नाम पर की गई थी। पुलिस ने हरियाणा के पलवल स्थित हरफली गांव निवासी तेजपाल, अनिल कुमार और पिंकी झा के खिलाफ दो मई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नेहा गोस्वामी ने बताया कि तेजपाल ने 26 मार्च 2022 को फरीदाबाद में दुकान दिलाने का उनसे 14 लाख रुपये में सौदा किया। इसके बाद पहली बार में 2 लाख रुपये और दूसरी बार में 7 लाख रुपये उन्होंने दे दिए। इसके बाद न तो दुकान दिलाई और न ही रकम वापस की। तेजपाल और उसके साथी अनिल और पिंकी झा शेष रकम को जल्द देने के लिए उन पर दबाव बनाने लगे। बार बार रुपये देने की बात आई तो उन्हें संदेह हुआ और छानबीन की तो मामला धोखाधड़ी का निकला। आरोपियों ने जिस दुकान का सौदा किया वह किसी और की थी। उन्होंने सौदा निरस्त करके रुपये मांगे तो देने से इन्कार कर दिए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें