फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निलाया ग्रीन में एओए चुनाव के दिन 10 घंटे बिजली गुल, निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हम-तुम रोड स्थित निलाया ग्रीन सोसायटी में रविवार को ऑनर्स अपार्टमेंट एसोसिएशन (एओए) चुनाव के दिन दस घंटे तक बिजली गुल रही। सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक बिजली न होने से चार हजार निवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। सोसायटी में डीजी सेट न होने के कारण लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन


निवासियों को बिना पंखे के छुट्टी का दिन बिताना पड़ा। मरम्मत कार्य के कारण इंडियन गैस लिमिटेड (आईजीएल) की आपूर्ति भी करीब दो घंटे बाधित रही। निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे बिजली गई और रात नौ बजे तक नहीं आई। उन्होंने कहा कि सोसायटी में फ्लैट के लिए डीजी सेट की व्यवस्था नहीं है। निवासी विवेक अरोड़ा ने बताया कि पहले 11 हजार वोल्टेज की लाइन में खराबी आई थी। इसे ठीक करने के बाद सोसायटी के रिंग मेन यूनिट में नमी आ गई। इस आंतरिक खराबी को ठीक करने में काफी समय लगा। निलाया ग्रीन में 1600 फ्लैट हैं, जहां करीब चार हजार लोग रहते हैं।


बिजली गुल होने का कारण

बिजली गुल होने का मुख्य कारण पहले बाहरी और फिर आंतरिक खराबी थी। शुरुआत में 11 हजार वोल्टेज की लाइन में दिक्कत आई थी। इस बाहरी खराबी को ठीक करने के बाद सोसायटी के भीतर रिंग मेन यूनिट में नमी पाई गई। इस आंतरिक खराबी की मरम्मत में लंबा समय लगा, जिससे बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन




एओए चुनाव और मतदान

बिजली संकट के बीच ही सोसायटी में ऑनर्स अपार्टमेंट एसोसिएशन (एओए) के चुनाव संपन्न हुए। कुल 713 मतदाताओं में से 607 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में कुल 20 उम्मीदवार मैदान में थे। कुणाल रैना, गिरिजेश सिंह, कर्ण सिंह, मुनेश गुप्ता और अजय आनंद की पांच सदस्यीय टीम की देखरेख में चुनाव हुए। मतगणना देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें