फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो डिग्री और कम हुआ रात का पारा, सर्दी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हवा की गति बुधवार को कम होकर छह किलोमीटर प्रति घंटे रह गई। रात का तापमान दो डिग्री और कम होकर 10 और दिन का तापमान बिना किसी परिवर्तन के 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान कम होने से रात में जहां सर्दी में इजाफा हुआ वहीं, दिन में धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली। दिन में आर्द्रता 45 और रात में इसमें 35 फीसदी का इजाफा हुआ। आज (बृहस्पतिवार) मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ.यूपी शाही ने बताया कि आज अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 23 व न्यूनतम बिना किसी परिवर्तन के 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार रात से मौसम बदल सकता है और बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में ज्यादा परिवर्तन होने की स्थिति नहीं बन रही। 20 दिसंबर के बाद कड़ाके की सर्दी पड़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें