फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रैनबसेरों में सफाई नहीं, गंदगी में रहने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। रैनबसेरों की बदहाली की तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। टीएचए क्षेत्र में बनाए गए करीब आठ स्थायी रैनबसेरों में पिछले एक महीने से सफाई न होने के कारण हालात बेहद खराब हो गए हैं। इन रैनबसेरों में रहने वाले लोगों को गंदगी, सीलन और बदबू से भरे वातावरण में रात गुजारनी पड़ रही है। स्थाई रैनबसेरों की छत से टपक रहा पानी निगम की लापरवाही को उजागर कर रहा है। अर्थला स्थित वृंदावन फार्म हाउस जीटी रोड स्थित आठ कमरों वाले रैनबसेरे की हालत काफी खराब है, यहां पर करीब 40 लोग रह रहे हैं। 100 बेड वाले इस रैन बसेरे की हालत काफी खराब है। रैन बसेरे में रहने वाले सुरेंद्र ने बताया कि रैनबसेरों में छत से पानी टपक रहा है। इससे फर्श लगातार गीला रहता है और फिसलने का डर बना रहता है। दीवारों में आई सीलन की बदबू बर्दाश्त से बाहर है। कई जगहों पर गद्दे तक भीग चुके हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

स्थायी रैनबसेरों में शौचालय, साफ पानी और नियमित सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का दावा किया जाता है। लोगों का आरोप है कि पिछले एक महीने से न सफाई हुई है और न ही कोई निरीक्षण किया गया। नतीजतन, रहना तक मुश्किल हो गया है। रात में ठहरने वाले मजदूरों ने बताया कि छत से टपकते पानी के कारण उन्हें अपने बिस्तर बदल-बदलकर रात बितानी पड़ रही है।
शम्मी ने बताया कि रैनबसेरों का उद्देश्य जरूरतमंदों को सुरक्षित और स्वच्छ आवास सुविधा देना है, लेकिन बदहाल हालत देखकर लगता है कि जिम्मेदार अधिकारी इन्हें पूरी तरह भूल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें