फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मौसी के डांटने पर भांजी ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के राजीव नगर कॉलोनी निवासी कौसर की भांजी सुहाना (16) ने रविवार को दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह करीब 10 साल से मां की मौत के बाद मौसी के साथ उनके घर रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा और मौत की पुष्टि के बाद पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि सुहाना मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली थी। उसके पिता दिल्ली में ही रहते हैं। बताया कि ईद पर घर में साफ-सफाई का काम चल रहा था। रविवार को कौसर और उनके बेटे ने सुहाना को डांट दिया था। इसके बाद उसने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। काफी देर तक नीचे न आने पर परिजन कमरे में गए। उसे फंदे से लटका देख चीख-पुकार मच गई। एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें