फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-24 की चौड़ाई डेढ़ मीटर बढ़ाई

Tue, 22 Nov 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
नेशनल हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। नई लिंक रोड के लिए एनएच-24 पर यूटर्न बनाने का काम एक-दो दिनों में पूरा हो जाएगा। इसकेसाथ ही प्रताप विहार कट से तिगड़ी मोड़ तक एनएच-24 डेढ़ मीटर और चौड़ी हो जाएगी। यूटर्न के चालू होने के बाद वाहन चालकों को एनएच-24 पर प्रताप विहार कट और तिगडी मोड़ पर दो-तीन सौ मीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि जहां लिंक रोड एनएच-24 पर आकर मिलेगी, वहां दिल्ली की तरफ से लाल कुआं की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को करीब दो सौ मीटर का यूटर्न लेना पड़ेगा।

इसी तरह लाल कुआं की तरफ से दिल्ली की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को तिगड़ी मोड़ पर करीब तीन सौ मीटर का यूटर्न लेना होगा। यह ट्रैफिक नोएडा की तरफ से घूमकर एनएच पर आएगा।
विज्ञापन


तिगड़ी मोड़ चौराहे पर रेड लाइट लगी रहेगी लेकिन अब यह रेड लाइट सिर्फ उनके लिए होगी, जो नोएडा की तरफ से एनएच पर आएंगे। जैन ने बताया कि नई लिंक रोड के कनेक्टिंग प्वाइंट पर एनएच-24 पर सेंट्रल वर्ज को हटाकर सड़क डेढ़ मीटर चौड़ी कर दी गई है।

यह चौड़ाई दोपहिया वाहन चालकों के लिए की गई है। इनका रास्ता अलग से बनाया गया है। तीन जगहों पर बैरियर लगाकर दोपहिया व चार पहिया वाहनों केरास्ते अलग किए गए हैं। नई लिंक रोड के खुलने के साथ ही यूटर्न चालू होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें