फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डासना के तालाब में अवैध खनन पर एनजीटी ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत डासना तालाब पर एनजीटी का बड़ा एक्शन, कथित अवैध खनन की संयुक्त जांच के आदेश, डासना तालाब में कथित अवैध खनन पर एनजीटी सख्त। वेव सिटी के डासना स्थित सिद्धपीठ देवी मंदिर के सामने स्थित सार्वजनिक तालाब को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन


एनजीटी ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भू-विज्ञान एवं खनन निदेशालय और जिलाधिकारी गाजियाबाद की संयुक्त जांच समिति गठित कर दो माह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। खनन निदेशालय को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है कि जांच पूरी होने तक तालाब में डी-सिल्टिंग के नाम पर किसी भी प्रकार का अवैध खनन न हो।

बता दें इसी तालाब के संरक्षण और पुनर्जीवन को लेकर अफसर अली बनाम उत्तर प्रदेश सरकार और अन्य मामले पहले से एनजीटी में विचाराधीन हैं। अब वसीम राजा बनाम उत्तर प्रदेश सरकार एवं अन्य में उठाए गए नए आरोपों को भी अधिकरण ने गंभीर मानते हुए दोनों मामलों को साथ जोड़कर सुनवाई करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

10 जुलाई को हुई सुनवाई में एनजीटी की प्रधान पीठ ने कहा कि मामला पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गम्भीर प्रश्न उठाता है। आवेदक वसीम राजा की ओर से आरोप लगाया गया कि तालाब में डी-सिल्टिंग के नाम पर निर्धारित सीमा से अधिक खुदाई कर कथित अवैध खनन किया गया। सुनवाई के दौरान यह भी बताया गया कि नगर पंचायत डासना के अधिशासी अधिकारी की 21 मई की रिपोर्ट में डी-सिल्टिंग कार्य पूर्ण होने की बात कही गई थी, जबकि बाद की तस्वीरों में खुदाई जारी दिखाई देने का दावा किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें