फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: काली नदी पर बनेगा नया डबल लेन पुल, बजट मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। हामिदपुर-सिकंदराबाद-कुचेसर मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को जल्द ही जाम और आवागमन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। काली नदी पर बने ब्रिटिशकालीन संकरे और जर्जर पुल के समानांतर नया डबल लेन पुल बनाया जाएगा। शासन ने इसके निर्माण के लिए 18.79 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ बजट भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

हामिदपुर-सिकंदराबाद-कुचेसर मार्ग (एसएच-335) पर काली नदी के ऊपर बना मौजूदा पुल काफी पुराना है। सिंगल लेन होने के कारण इस पर दो तरफ से वाहनों के गुजरने में परेशानी होती है। समय के साथ पुल की स्थिति भी जर्जर हो गई है। मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लंबे समय से नए पुल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने नए पुल का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था।
शासन से स्वीकृति और धनराशि जारी होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रस्तावित पुल की लंबाई करीब 30 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी। इसका निर्माण मौजूदा पुल के बराबर में कराया जाएगा। सेतु निगम को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए अधिकारियों की ओर से अगले माह की शुरुआत तक काम शुरू कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी शासन को भेजा
हामिदपुर-सिकंदराबाद-कुचेसर एसएच-335 के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए भी लोक निर्माण विभाग ने एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा है। इस प्रस्ताव को भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। सड़क और पुल दोनों का चौड़ीकरण होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही वाहन चालकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि काली नदी पर डबल लेन पुल निर्माण के एस्टीमेट को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए धनराशि भी जारी हो चुकी है। सेतु निगम की ओर से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें