फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊ की हत्या का बदला: व्यापारी के सिर और पेट में मारी गोली, भतीजे ने थाने में किया सरेंडर; जमानत पर था बाहर

Sat, 20 Dec 2025 08:46 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर

सार

Ghaziabad Murder:  ओलंपिक तिराहे पर दूध व्यापारी को पिस्टल से सिर और पेट में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरी मार्केट बंद हो गई और दुकानदारों ने घटना को लेकर विरोध किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
गाजिाबाद में व्यापारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक तिराहे पर शनिवार दोपहर साइकिल की दुकान पर बैठे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  बताया गया है कि आरोपी ने 18 साल पहले हुई अपने ताऊ की हत्या का बदला लेने के लिए व्यक्ति को दिनदहाड़े गोली मारी। गोली मारने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और समर्पण किया। पुलिस हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है। दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। 

विज्ञापन

कच्ची सराय कॉलोनी निवासी इमरान(49) दूध का व्यापार करते थे। शनिवार दोपहर को वह ओलिपिंक तिराहे पर अपने जानकार की साइकिल की दुकान पर बैठे थे। करीब पौने दो बजे कोट मस्जिद के पास रहने वाला उबेद बाइक पर आया पिस्टल से इमरान को गोली मार दी। सिर व पेट में गोली लगने से इमरान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आरोपी हवा में पिस्टल लहराता फरार हो गया। 

वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को पहले सरकार अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे गाजियाबाद के अस्पताल भेजा गया। जहां  इमरान को मृत घोषित कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी उबेद थाने पहुंचा और  समर्पण कर दिया। वारदात को लेकर ओलिंपिक तिराहे पर  लोगों ने अपना रोष प्रकट का हंगामा किया। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाकर के शान्त कराया। कुछ लोगों का कहना था कि आरोपी नाबालिग है। मृतक के परिवार में पत्नी, तीन बेटी व एक बेटा है। एसीपी लिपि नगायच का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस वारदात की जांच कर रही है, इसमें जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हत्याकांड के पीछे 18 साल पुरानी रंजिश
बताया गया है कि 2007 में इमरान ने आरोपी उबेद के ताऊ अखलाक की हत्या की थी। मामले में इमरान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वर्ष 2017 में इमरान जमानत पर जेल से बाहर आए थे। ताऊ की मौत का बदला लेने के लिए आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

हत्या के बंद हुई मार्केट
इमरान की हत्या के बाद  ओलिंपक तिराहा के आसपास की मार्केट बंद हो गई। व्यापारियों ने कहना है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। कोई भी किसी भी समय वारदात हो अंजाम दे देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें