फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शीशे के नीचे दबकर भतीजे कैफ की मौत, चाचा कादिर गंभीर रूप से घायल; Video

Tue, 04 Nov 2025 10:59 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

एसीपी कवि नगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मसूरी निवासी कादिर चौधरी यहां एनडीआरएफ रोड पर एके ग्लास एल्युमिनियम के नाम से दुकान करते थे। मकान, दुकान, ऑफिस, फैक्टरी में ऑर्डर पर शीशे, अलमारी आदि काम कराया जाता था। 
विज्ञापन
शीशे के नीचे दबकर एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद स्थित पुलिस लाइन के निकट मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे एके ग्लास एल्युमीनियम की दुकान में शीशे की रैक गिरने से 17 साल के कैफ की मौत हो गई। जबकी दुकान मालिक कादिर चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

      

एसीपी कवि नगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मसूरी निवासी कादिर चौधरी यहां एनडीआरएफ रोड पर एके ग्लास एल्युमिनियम के नाम से दुकान करते थे। मकान, दुकान, ऑफिस, फैक्टरी में ऑर्डर पर शीशे, अलमारी आदि काम कराया जाता था। हाल ही में उन्होंने शीशे की रैक मंगवाई थी। वह अपने भतीजे कैफ के साथ रात को करीब सवा आठ बजे शीशे का कुछ सामान बना रहे थे। तभी अचानक पास में रखे शीशे की रैक गिर गई इसमें कैफ और कादिर दब गए। सभी शीशे टूट गये। 
विज्ञापन

शोर शराबे के बीच मौके पर आसपास के लोग आ गए लेकिन कांच लगने की वजह से लोग जल्दी से उनके बचाव नहीं कर सके। एनडीआरएफ के जवानों के अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला गया। तुरंत दोनों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में कैफ को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि कादिर का उपचार चल रहा है। कैफ की मौत के बाद परिवार सदमे में आ गया। परिजनों ने बताया कि कैफ रोजाना छह बजे ही घर पहुंच जाता था लेकिन मंगलवार काम की अधिकता की वजह से वह आठ बजे के बाद भी दुकान पर रुका रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें