फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पड़ोसियों पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र के न्यू रामप्रस्थ विहार कॉलोनी निवासी राहुल ने पड़ोसियों पर मापीट करने का आरोप लगाया है। झगड़ा कहासुनी व गाली-गलौज का विरोध करने पर शुरू हुआ था। रविवार को हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने 23 नवंबर की रात भूपेंद्र, प्रविंद्र, राजकुमार और आदित्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में राहुल ने बताया कि उनकी पत्नी विनेश और मां राजवंती की पड़ोसी भूपेंद्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

जिस पर उसने दोनों से गाली गलौज शुरू कर दी। मां ने जब विरोध जताया तब उसने आवाज देकर प्रविंद्र, राजकुमार और आदित्य को बुलाया। आरोप है कि चारों ने लाठी डंडे से मां और पत्नी पर हमला कर दिया। शोर मचने पर वह पिता सुरेंद्र के साथ गली में पहुंचे और बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में आपसी विवाद की बात सामने आई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें