फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अफजाल की हत्या में वांछित चल रहा पड़ोसी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। 15 अप्रैल को रफीकाबाद कॉलोनी में कन्नी बनाने के कारखाने में बुलाकर अफजाल की हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे पड़ोसी हैदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तालिब के बुलाने पर वह भी हमला करने में शामिल रहा। इस मामले में अफजाल के भतीजे तालिब को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि वेवसिटी डासना निवासी हैदर को गिरफ्तार किया गया। रफीकाबाद कॉलोनी में संचालित एक कन्नी बनाने के कारखाने में हैदर, अफजाल, समीर, मोहसीन आदि काम करते थे। 15 अप्रैल को अफजाल काम पर नहीं आया था। उस दिन सुबह तालिब ने अफजाल को कॉल कर बुलाया था। तालिब अफजाल का भतीजा है। उनके बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। वहां दोनों बातचीत करने लगे तभी दोनों के बीच कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। तालिब दिव्यांग हैं। इसीलिए उन्होंने हैदर को मदद के लिए बुलाया। दोनों ने मिलकर अफजाल के सिर पर हथौड़े से वार किया। इसी बीच अफजाल ने हैदर के हाथ पर काट लिया जिससे काफी गहरा घाव हो गया। तालिब ने अफजाल पर फायर कर दिया। गोली लगने से उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। तालिब ने हैदर को बचाने के लिए कहा कि हत्या उसने ही की है। इसमें कोई और शामिल नहीं था हैदर का इसमें कोई दोष नहीं है। लेकिन ने पूरे प्रकरण की जांच की तो हैदर की भूमिका सामने आई। उसके हाथ पर काटने का निशान है, उसको पुलिस ने साक्ष्य के रूप में केस डायरी में शामिल किया है। इसमें अन्य लोगों की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें