पुलिस सहायक आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पांच वर्षीय अबोध बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोसी युवक ने बच्ची को बुलाकर दुकान से नहाने का साबुन लाने के लिए पैसे दिए। बच्ची साबुन लेकर युवक के घर गई तो युवक ने बच्ची को घर के अंदर खींच लिया। उस समय उसके घर में कोई नहीं था। युवक ने अबोध बच्ची को पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया।
बच्ची किसी तरह छूटकर अपने घर पहुंची और अपने पिता को घटना की जानकारी दी। मासूम के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सहायक आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बच्ची के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। जांच पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।