फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नौ करोड़ सुधारेगी एनडीआरएफ रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित एनडीआरएफ रोड की काया बदलने वाली है। पिछले कई वर्षों से गड़बड़ एनडीआरएफ रोड की मरम्मत व अन्य कार्यों के लिए जीडीए की ओर से कार्य योजना तैयार ली गई है। प्राधिकरण की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि कई वर्षों से एनडीआरएफ रोड पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। हापुड़ रोड तिराहे से लेकर मधुबन-बापूधाम थाने तक करीब चार किलोमीटर के रोड की मरम्मत, इसके रखरखाव व अन्य कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। जल्द ही निविदा को फाइनल करके इसकी मरम्मत के लिए कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
सड़क की मरम्मत के साथ ही इस मार्ग पर फैंसी पोल लगाए जाएंगे। इसके अलावा पूरे मार्ग के किनारे आकर्षक पेंटिंग पर पेड़ पौधों की व्यवस्था और उनके रखरखाव का कार्य भी किया जाएगा। मार्ग को बनाने वाली फर्म को ही दो वर्ष तक इसकी देखरेख समेत अन्य जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। इसमें 9 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत आएगी और 270 दिनों में इसके कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

हजारों लोगों को मिलेगी राहत
एनडीआरएफ रोड स्थित कई कॉलोनियों में हजारों लोग रहते हैं। बालाजी एन्क्लेव के रहने वाले अमर त्यागी ने बताया कि इलाके की सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं। सड़कों पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। इलाके के नालों की भी सफाई नहीं होती है। ऐसे में नालों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है।
उक्त मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। इसके बाद भी प्राधिकरण की ओर से मार्ग को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्षेत्र के रहने वाली सोनम राठी ने बताया कि इलाके की रोड इतनी ज्यादा खराब है कि कई बार बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं आम बात है। गड्ढे इतने बड़े-बड़े हैं कि कई बार यहां कारें तक फंस जाती हैं। इसको लेकर प्राधिकरण में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। बारिश के दिनों में स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें