फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दबंगों ने किशोर के साथ मारपीट की, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। तीन दबंगों ने विवाद के बाद बलराम नगर कॉलोनी में किशोर के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर पास की दुकान पर सामान लेने गया था। किशोर को उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई। बलराम नगर विस्तार में रहने वाले मुश्ताक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा समीर (17) घर से कुछ दूर स्थित किराना की दुकान पर सामान लेने गया था। वहां खड़े साहिल, शाहिब उर्फ साहिल व इरशाद ने कहासुनी के बाद उनके बेटे के साथ मारपीट की। मारपीट में समीर को काफी चोट आई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजन घायल पुत्र को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें