फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डेंगू बुखार से एनडीआरएफ के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। डेंगू बुखार से एनडीआरएफ के जवान प्रदीप शुक्ला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती जवान को पीलिया भी था। सोमवार को उन्हें जीटीबी अस्पताल से रेफर कराने के बाद गणेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सूचना मिली है, पूरी जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) गाजियाबाद बटालियन में तैनात प्रदीप शुक्ला (33) को तबीयत खराब होने पर एक सप्ताह पहले बटालियन के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। 18 सितंबर की सुबह वहां से वापस लाकर गणेश अस्पताल में भर्ती किया गया। गणेश अस्पताल प्रबंधन के अनुसार प्रदीप शुक्ला का पीलिया बढ़ गया था। एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि भी हुई थी। गणेश अस्पताल की ओर से मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि प्रदीप शुक्ला का कई महीने से लिवर की बीमारी का इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज एनडीआरएफ के अस्पताल, जीटीबी और गणेश अस्पताल में तीन जगह पर चला था। इसकी जांच कराई जा रही है कि वह डेंगू बुखार से कहां ग्रसित हुए। एनडीआरएफ में भी एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग के लिए टीमों को भेजा गया है।
विज्ञापन


अब तक चार की मौत, दो की पुष्टि
डेंगू से चार लोगों की मौत हो चुकी है। विभाग की ओर से दो मौत की पुष्टि की गई है। पहली मौत युवा उद्यमी की हुई थी। उसके बाद एक महिला, एक पुरुष और एक बच्ची की मौत भी हो चुकी है। तीनों मरीजों का एलाइजा टेस्ट नहीं हुआ था। एनडीआरएफ जवान की एलाइजा टेस्ट से डेंगू की पुष्टि हुई थी।


वायरल में घटते हैं प्लेटलेट्स

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि वायरल संक्रमण में भी प्लेटलेट्स कम होते हैं, इसलिए प्लेटलेट्स कम होने को डेंगू की पुष्टि नहीं माना जाता है। डेंगू की पुष्टि एलाइजा जांच के बाद ही होती है। गाइड लाइन के अनुसार रैपिड किट से की गई जांच को भी डेंगू की कंफर्म रिपोर्ट नहीं माना जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें