फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल नहीं मिलेंगे एनसीआर ऑटो-टैक्सियां

Sun, 17 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
Odd Even in Delhi - फोटो : Anil Kumar
विज्ञापन
ऑड-ईवन सिस्टम के विरोध में सोमवार को दिल्ली के ऑटो और टैक्सी संचालक हड़ताल पर रहेंगे। एनसीआर के ऑटो और टैक्सी चालकों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है। ऐसे में चार दिन अवकाश के बाद सोमवार को वर्किंग-डे पर दिल्ली का सफर और कठिन हो जाएगा।
विज्ञापन


एनसीआर ऑटो संघ केअध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि एनसीआर से ऑटो-टैक्सी का ज्यादातर संचालन भी दिल्ली में होता है। दिल्ली की ट्रांसपोर्ट यूनियन एनसीआर ऑटो और एनसीआर टैक्सी का संचालन नहीं होने देंगे। ऐसे में एनसीआर में भी ऑटो हड़ताल पर रहेंगे।

एआरटीओ प्रवर्तन शेर सिंह यादव ने बताया कि ट्रांसपोर्ट यूनियन की ओर से हड़ताल का कोई ज्ञापन नहीं दिया गया है। बिना सूचना दिए वाहनों का संचालन रोका जाता है तो विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें