फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बच्चों एनसीआर में ठंड है': नोएडा के बाद गाजियाबाद में भी स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने जारी किया आदेश

Thu, 28 Dec 2023 07:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दिल्ली एनसीआर सर्द हवाओं और कोहरे की चपेट में है। इसी को देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी का एलान कर दिया है। इससे पहले नोएडा में स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी किया गया था।
विज्ञापन
गाजियाबाद में स्कूलों की छुट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। कई इलाकों में धुंध की वजह से दृश्यता जीरो हो गई है। सर्दी को देखते हुए पहले नोएडा और अब गाजियाबाद में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। गाजियाबाद जिला कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। 

विज्ञापन


गाजियाबाद में दो दिन स्कूल बंद
जिलाधिकारी के आदेश पर 29 और 30 दिसंबर को नर्सरी से कक्षा आठ तक सभी स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि घने कोहरे और अत्यधिक सर्दी को देखते हुए जनपद में संचालित परिषदीय, सहायता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्ड के कक्षा नर्सरी से आठ तक के समस्त स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि दोनों दिन विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक और कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहते हुए यू-डायस फीडिंग और विभाग के अन्य कार्य पूर्ण करेंगे। इसी के साथ जनपद के परिषदीय स्कूलों में 29 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। 15 जनवरी से परिषदीय स्कूल खुलेंगे।

कल ही बदला था गाजियाबाद में स्कूलों का समय
इससे पहले बीते बुधवार को कोहरे के चलते गाजियाबाद में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद ने कक्षा 1 से आठवीं तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संचालित करने का आदेश दिया है। 

नोएडा में भी स्कूलों की छुट्टी
ऐसे में नोएडा में सर्दी और कोहरे को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्रों का सभी स्कूलों में 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रशासन ने अवकाश घोषित किया। जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ने आदेश जारी किया कि जिले में सभी बोर्ड के कक्षा 1 से लेकर 12 तक मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल अत्यधिक ठंड को देखते हुए 29 और 30 दिसंबर को बंद रहेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली में सर्दी को लेकर रेड अलर्ट
मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि आने वाले सप्ताह में सुबह अधिकांश स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे का पूर्वानुमान है। दिल्ली को पहले ही रेड अलर्ट दिया जा चुका है। दृश्यता सीमा 199 मीटर से 50 मीटर तक या 50 मीटर से भी कम हो सकती है। इस समय घने से बहुत घने कोहरे के पूर्वानुमान के कारण सजग रहने की चेतावनी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें