फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेटे को भी जान से मार देंगे': नाजिया इलाही को पाकिस्तान-कुवैत से धमकी, व्हाट्सएप पर भेजे वॉयस नोट और वीडियो

Thu, 22 Oct 2026 09:13 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम

सार

भाजपा नेत्री नाजिया इलाही को पाकिस्तान और कुवैत से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरे संदेशों में बेटे की हत्या की भी बात है। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में शिकायत देकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
भाजपा नेत्री नाजिया इलाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेत्री और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही को पाकिस्तान और कुवैत से जान से मारने की धमकी मिली है। नाजिया का आरोप है कि उन्हें व्हाट्सएप पर धमकी भरे वॉयस नोट और वीडियो भेजे गए हैं। इनमें उनका सिर कलम कर उससे फुटबॉल खेलने की बात कही गई है। साथ ही उनके बेटे की हत्या करने की भी धमकी दी गई है। मामले में उन्होंने इंदिरापुरम थाने में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन


इंदिरापुरम के वसुंधरा निवासी नाजिया इलाही ने बताया कि उन्हें कथित तौर पर शहजाद भुट्टी नेटवर्क से जुड़े हुनेन राणा की ओर से धमकी दी गई है। उनका आरोप है कि धमकी भरे संदेशों में उन्हें और उनके बेटे को निशाना बनाने की बात कही गई है। संदेशों में उनकी मौत को लेकर भी डरावनी बातें कही गई हैं। 

नाजिया का कहना है कि धमकी देने वालों के पास उनके घर के पते और वाहन की जानकारी भी है। इससे उन्हें और उनके परिवार को खतरा महसूस हो रहा है।नाजिया ने बताया कि उन्होंने इस मामले में इंदिरापुरम थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है। शिकायत के बाद एसीपी इंदिरापुरम और थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी उनसे मिलने पहुंचे। करीब एक घंटे तक अधिकारियों ने उनसे बातचीत की और पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


सुरक्षा बढ़ाने और सुरक्षाकर्मी बदलने की मांग
नाजिया के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने उनकी बात सुनी और जांच में सहयोग किया। उन्होंने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, लेकिन उनकी प्राथमिकता परिवार की सुरक्षा है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द सुरक्षा बढ़ाने की अपील की, ताकि वह और उनका परिवार बिना किसी डर के रह सकें। वहीं, उन्होंने उनके साथ रहने वाले वर्तमान सुरक्षाकर्मी को भी बदलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सुरक्षाकर्मी सुस्त रहता है, उन्हें अलर्ट रहने वाले कर्मी की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें