फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धिदात्री की पूजा कर किया नवरात्र व्रत का परायण

Sat, 16 Apr 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नौवें दिन मां दुर्गा की नौवीं शक्ति सिद्धिदात्री के पूजन के साथ ही नवरात्र व्रत का परायण हो गया। शुक्रवार को सभी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। मां दुर्गा के हवन-पूजन के बाद कन्या पूजन कर नवरात्र व्रत का परायण किया।
विज्ञापन


दिल्ली गेट मंदिर में माता के पूजन के बाद भजन-कीर्तन हुआ। फिर हुए भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। घरों में भी कन्या पूजन किया गया। नवमी के दिन शहर में सभी जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया।

जागरण में झूमे भक्त
दुर्गा नाम प्रचार समिति द्वारा आयोजित 28वें संपूर्ण जागरण में शुक्रवार को नंदकिशोर शर्मा उर्फ नंदू जी और हरि सिंह ने मां का गुणगान किया। शाम को 5100 सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस मौके पर मंडल महामंत्री अशोक वासुदेव अध्यक्ष विनोद आनंद, संयोजक महंत संदीपन शर्मा और मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


मननधाम मंदिर में नवरात्र जागरण
मोरटा स्थित श्री मनन धाम मंदिर में शक्ति सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संपूर्ण मां दुर्गा नवरात्र महोत्सव में नवमी के दिन नवरात्र जागरण का समापन हुआ। अंतिम दिन प्रेमी जी जागरण पार्टी के सेंसर पाल प्रेमी ने भजन गाए। इस मौके पर समिति के चेयरमैन जगमोहन कुमार, डॉ. केके खन्ना और आरसी बर्गई मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें