पीएम मोदी और योगी के ट्रेन में सफर करने के दौरान इसे चलाने की जिम्मेदारी रेशम पर रही। गाजियाबाद की ही रहने वाली रेशम ट्रेन के मुख्य ट्रायल रन के बाद से ही इस जिम्मेदारी को निभा रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद स्टेशन से देश की पहली रैपिड रेल नमो भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर नमो भारत ट्रेन 152 से 155 की स्पीड में ट्रैक पर दौड़ी। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए ट्रेन में नमो भारत का पांच स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
रेशम ने गाड़ी चलाई। क्रू मेंबरों में मुरादनगर की कनुप्रिया, शिवानी, कुनाल, रितिक मौजूद रहे। साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर प्रधानमंत्री 11: 25 पर पहुंचे। यहां उन्होंने ऑनलाइन टिकट लेकर गेट से प्रवेश किया। स्टेशन पर लगी आधुनिक मशीनों के बारे में जानकारी ली।
नमो भारत के भविष्य के प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन किया गया। मेरठ से दिल्ली तक के कॉरिडोर को देखा। 11.30 बजे उन्होंने नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दुहाई के लिए रवाना किया। दूसरी ट्रेन पर वह सवार हुए और गुलधर तक का सफर करीब चार मिनट में तय किया।
विज्ञापन
गुलधर से ट्रेन प्रधानमंत्री को लेकर वापस आई। कुल आठ मिनट तक प्रधानमंत्री नमो भारत में रहे। नमो भारत के स्टाफ में शामिल कनुप्रिया मुरादनगर की रहने वाली हैं। उन्होंने बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन से किया है।
बेटियों ने संभाली कमान
रैपिड रेल नमो भारत की कमान पूरी तरह से बेटियों के हाथ में रही। पीएम नरेंद्र मोदी को जब यह बताया गया कि ट्रेन को चलाने से लेकर नियंत्रण तक की जिम्मेदारी महिलाएं ही निभा रही हैं, तो वे गदगद हो उठे। उन्होंने साहिबाबाद से दुहाई और फिर वापसी के सफर के दौरान महिला क्रू सदस्यों से बात की।
उन्होंने कहा कि सिर्फ ट्रेन ही नहीं चला रहीं, बेटियां लड़ाकू विमान भी उड़ा रही हैं। पीएम ने गाजियाबाद की मीनाक्षी और एकता समेत ट्रेन की पांच ऑपरेटरों से एक अभिभावक की तरह बात किया। पीएम ने उनसे रैपिड रेल चलाने के उनके अनुभव के बारे में पूछा।
ट्रेन हो या स्टेशन...एक खरोंच भी न आए
पीएम मोदी ने अपने खास अंदाज में लोगों से कहा, आपसे एक चीज मांगना चाहता हूं, क्या आप देने के लिए तैयार हैं? लोगों ने कहा, तैयार हैं। इसके बाद पूछा कि साइकिल हो या स्कूटर... आप उसे चमकाकर रखते हैं ना, रोज सुबह कपड़ा मारते हैं। जैसे आप अपने वाहन की सफाई रखते हैं, वैसे ही ट्रेन से लेकर स्टेशन तक की रखनी है। ये भी तो आपकी ही है। इन पर एक खरोंच भी नहीं आनी चाहिए। इस पर सामने से आवाज आई, नहीं आएगी.. नहीं आएगी।
152 की स्पीड से दौड़ी नमो भारत
पीएम मोदी साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर सुबह 11: 25 बजे पहुंचे। ऑनलाइन टिकट लेकर गेट से प्रवेश किया। 11:30 बजे नमो भारत रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दूसरी ट्रेन पर पर खुद सवार हुए और गुलधर तक का सफर करीब चार मिनट में तय किया। फिर वहां से रेल पीएम को लेकर वापस आई। इस दौरान नमो भारत 152 से 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। पीएम ने क्रू सदस्य कनुप्रिया, शिवानी, कुनाल, रितिक व रेशम से बातचीत की।
रेशम ने चलाई ट्रेन
पीएम मोदी और योगी के ट्रेन में सफर करने के दौरान इसे चलाने की जिम्मेदारी रेशम पर रही। गाजियाबाद की ही रहने वाली रेशम ट्रेन के मुख्य ट्रायल रन के बाद से ही इस जिम्मेदारी को निभा रही हैं।
नारी शक्ति के बढ़ते कदम का प्रतीक
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, नई ट्रेन में ड्राइवर से लेकर तमाम कर्मचारी महिलाएं हैं, हमारे देश की बेटियां हैं। यह भारत की नारी शक्ति के बढ़ते कदम का प्रतीक है।