फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिल ने सोनू बनकर लड़की को फंसाया: शादी से इनकार तो उसे पिलाया नशीला पेय, कमरे में बंद कर की शर्मनाक हरकत

Tue, 11 Feb 2025 10:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

पीड़िता की मां का कहना है कि सोमवार को आरोपी युवक उसकी बेटी को बहका-फुसला कर अपने साथ अमरोहा की तरफ ले जाने लगा। जब उसकी बेटी ने नाबालिग होने के कारण शादी न हो पाने की बात कही, तो आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर नाबालिग बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी से जबरन शादी करने के लिए दबाव बनाया, विरोध करने पर आरोपी ने नशीला पेय पदार्थ पिलाकर कमरे में बंद कर छेड़छाड़ की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

गांव निवासी महिला ने बताया कि क्षेत्र के ही गांव लुहारी निवासी साहिल ने उसकी बेटी को सोनू नाम बताकर दोस्ती कर ली। पीड़िता की मां का कहना है कि सोमवार को आरोपी युवक उसकी बेटी को बहका-फुसला कर अपने साथ अमरोहा की तरफ ले जाने लगा। जब उसकी बेटी ने नाबालिग होने के कारण शादी न हो पाने की बात कही, तो आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के लिए भी कहा। लेकिन, उसकी बेटी ने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद साहिल ने जनपद अमरोहा के गजरौला में एक रेस्टोरेंट में उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। 
विज्ञापन

जहां से आरोपी उसे गढ़ नगर की कॉलोनी में खाली मकान में ले गया। जहां अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। बेटी के शोर मचाने पर आसपास में रहने वाले लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने उसकी बेटी को बचाया। पीड़िता ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर आरोपी साहिल के खिलाफ बीएनएस 137(2), 87, 74, 351(3), 123 में अपहरण, हमला करना, नशीला पदार्थ पिलाना और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें