फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गंगनहर में नग्नावस्था में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। चितौड़ा पुल के नजदीक गंगनहर में शुक्रवार को लोगों ने एक शव पड़ा देखा। मौके पर पहुंची मसूरी पुलिस ने शव बाहर निकाला जो एक महिला का था। शव काफी फूला हुआ था और करीब आठ से 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। संभावना जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका गया है। शव पीछे से बहता आया था।
विज्ञापन


एसीपी मसूरी ने बताया कि शव करीब 35 से 36 वर्षीय महिला का है और नग्नावस्था में है। शव के एक हाथ पर अंग्रेजी में मम्मी एंड डैडी लिखा है।
जबकि दूसरे हाथ में पी लिखा है। शव की पहचान नहीं हो पाई है, ऐसे में 72 घंटों के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया गया है। आसपास के थानों और जनपदों में ऐसी महिला की गुमशुदगी का पता किया जा रहा है। लगातार पानी में बहने से शव के बाल तक गिर चुके हैं, शरीर पर कोई कट नहीं मिला है। अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला कहीं स्नान करती हुई डूब गई हो या फिर हत्या करके फेंकी गई हो। ऐसे में दोनों पहलुओं की जांच कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें