फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘फकीर’ की झोली की भी होगी तलाशी : आजम खां

Mon, 12 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
सूबे के नगर विकास मंत्री आजम खां
विज्ञापन
अपने बयानों से चर्चाओं में रहने वाले सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने नोटबंदी को लेकर रविवार को केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ‘फकीर’ बताने वाले ‘बादशाह’ को जनता ऐसे ही झोली उठाकर नहीं जाने देगी, झोली की भी तलाशी होगी। उन्होंने नोटबंदी को तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि अब महिलाओं को सोने के मंगलसूत्र का भी हिसाब देना पड़ेगा।

नगर विकास मंत्री आजम खां रविवार को प्रताप विहार में नवनिर्मित 100 क्यूसेक क्षमता के गंगाजल प्लांट का लोकार्पण करने गाजियाबाद पहुंचे थे। इस प्लांट से नोएडा, गाजियाबाद की कालोनियों को गंगाजल आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नोटबंदी से पूरा देश परेशान है। खुद उनकी मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में साढ़े चार हजार कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली है। हाल यही रहा तो यूनिवर्सिटी भी बंद करनी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी से ब्लैक मनी बाहर नहीं आई है। गुजरात में महेश शाह से बरामद 13860 करोड़ रुपयों पर उन्होंने कहा कि महेश शाह का बयान कैमरे पर लिया जाना चाहिए था, तब पता चलता कि यह किसका रुपया है। 

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में विकास किया है, जनता इसी के आधार पर पार्टी को वोट देगी और समाजवादी पार्टी पहले से ज्यादा सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि  मोदी सरकार ने पहले महिलाओं से वोट मांगा और अब उन्हीं से मंगलसूत्र का भी हिसाब भी मांग रही है। उन्होंने कहा कि ‘बादशाह’ क्या जाने कि मंगलसूत्र क्या होता है।
..
बाहुबलियों को टिकट देने पर झाड़ा पल्ला
बाहुबली नेता अतीक अहमद व मुख्तार अंसारी के भाई को टिकट दिए जाने पर आजम खां ने कहा कि यह फैसला हाईकमान का है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी उन्हें सिर्फ प्रत्याशी बनाने की घोषणा हुई है, उन्होंने पर्चा नहीं भरा है।

टिकट कटने की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि हाईकमान किसी का भी टिकट काट सकता है, भले ही वह खुद क्यों न हों। अब्दुल्ला आजम को टिकट मिलने पर आजम खां ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि रामपुर में अब्दुल्ला आजम नवाबजादे को हराकर जनता की आवाज को बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें