संजय शराब की दुकान पर करता है काम
जनपद बागपत के चांदीनगर क्षेत्र के भगौर गांव निवासी सौरभ और संजय मुरादनगर के शाहपुर गांव मोड़ स्थित देसी शराब की दुकान पर काम करते हैं। सौरभ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को मथुरापुर गांव निवासी एक युवक दुकान पर पहुंचा और उधार शराब का पव्वा मांगा। उधार देने से मना करने पर युवक गाली-गलौज करने लगा।
मारपीट का वीडियो वायरल
आरोप है कि उसने फोन कर अपने कुछ साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद युवकों ने मिलकर सौरभ के साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।