फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: डासना गेट पर दुकान में लगी आग, दमकलकर्मियों ने सिलिंडर निकाल टाला बड़ा हादसा

Tue, 10 Nov 2026 08:31 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दमकलकर्मियों की तत्परता से गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने ताला तुड़वाकर एक दुकान से सिलिंडर सुरक्षित बाहर निकाले, जिससे दुकानें सुरक्षित रहीं।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौपला मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक दुकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। दुकान में रखे गैस सिलेंडरों तक आग पहुंचने का खतरा था। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने सबसे पहले दुकान का ताला तुड़वाकर अंदर रखे सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों की तत्परता से आसपास की मिठाई समेत अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

विज्ञापन


फायर विभाग के अनुसार, मंगलवार रात 12:08 बजे डासना गेट स्थित चौपला मंदिर के पास एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। अग्निशमन अधिकारी कोतवाली दो फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान में धोने-पत्तल और अन्य सामान काफी मात्रा में रखा था। दुकान पर ताला लगा हुआ था। आसपास कई दुकानें होने के कारण आग फैलने का खतरा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुकान मालिक मुकेश गर्ग की मौजूदगी में ताला तुड़वाया गया।

दमकलकर्मियों ने सबसे पहले दुकान के अंदर रखे गैस सिलेंडरों को बाहर निकाला। इसके बाद होज पाइप की मदद से पानी की बौछार कर आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंच सकी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर स्थानीय पुलिस और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। दमकलकर्मियों की तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें