फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- बागपत जेल में गोली मारकर की गई थी गैंगस्टर की हत्या, पांच आरोपियों के खिलाफ चल रहा है मुकदमा

माई सिटी रिपोर्टर

गाजियाबाद। बागपत जिला जेल में कुख्यात गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर आनंद द्विवेदी ने अदालत में अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने मुन्ना बजरंगी के शव का पोस्टमार्टम किया था। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 26 नवंबर की तारीख निर्धारित की है।

सुनवाई के दौरान मामले के आरोपियों को अलग-अलग जेलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। सीबीआई की ओर से मामले में गवाहों के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सीबीआई के अनुसार, नौ जुलाई 2018 को मुन्ना बजरंगी को पेशी के लिए झांसी जेल से बागपत जिला जेल लाया गया था। जेल पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फरवरी 2020 में जांच सीबीआई को सौंप दी थी। जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने आरोपपत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन


सीबीआई की जांच में जेल परिसर के भीतर हथियार पहुंचाकर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। मामले में गैंगस्टर सुनील राठी मुख्य आरोपी है। इसके अलावा परविंद्र राठी, बबलू तोमर, ओमवीर राठी और अरविंद राठी भी आरोपी हैं। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत में गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें