फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कूड़ा उठाने व फेंकने पर निगम अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के शहादरा बॉर्डर निवासी सफाई कर्मचारी किशन ने नगर निगम के अधिकारी संजीव चौधरी समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि सफाई के दौरान गाली-गलौज कर पीटते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। मामला 15 अप्रैल का है, पुलिस ने 16 अप्रैल की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर निगम के सफाई कर्मी किशन ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9ः45 बजे वह शालीमार गार्डन क्षेत्र में ड्यूटी पर थे। उसी दौरान ठेकेदारी में काम करने वाले योगराज ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने चांटा मारा और अपने साथी संजीव चौधरी, अनुज और जितेंद्र को भी बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर दोबारा मारपीट की। घटनास्थल पर पहुंचे उनके भाई महिपाल और भतीजे राहुल ने बीच-बचाव किया। इस दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। वहीं, संजीव चौधरी का आरोप है कि किशन घरों से कूड़ा उठाकर सड़क पर फेंक देते हैं। उन्हें कई बार टोका भी जा चुका है। शुक्रवार को भी दोबारा टोका गया था और इसके बाद उन्होंने सुपरवाइजर से मारपीट कर दी।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि किशन की तहरीर पर संजीव चौधरी समेत चार लोगों पर एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। वीडियो की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें