गाजियाबाद। संघ की बैठक में मौजूद संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष तात्कालिक विषयों को उठाया। धर्मांतरण, बिजली, सुरक्षा का विषय उठाया गया। लघु उद्योग भारती की ओर से नगर निगग, नगर पालिका और नगर पंचायत में एक समान टैक्स लगाने की मांग की। कहा गया कि तीनों निकायों में अगल-अलग दर से टैक्स लिए जा रहे हैं। इस विसंगति को दूर करने की मांग की गई।
वहीं, किसान संघ की ओर से बिजली कनेक्शन को लेकर आ रही समस्या के बारे में बताया गया। धर्मांतरण और सीमा सुरक्षा का विषय भी उठाया गया। सीमा जागरण विभाग की ओर से पीलीभीत की सीमा पर अवैध गतिविधियां संचालित होने का मुद्दा उठाया गया। तत्काल रोकथाम करने की बात कही गई। इसके अलावा साथ ही अन्य तात्कालिक विषयों को बैठक में रखा गया। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों के समाधान का भरोसा दिया।