फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निगम कर्मचारी डाल रहे रिहायशी इलाके में कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। एक ओर दिवाली के मद्देनजर शहर भर में सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं और लोग घरों को सजाने-संवारने में जुटे हैं, वहीं विक्रम एनक्लेव की बंगाली कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां घरों के आसपास जमा कूड़े के कारण स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। निवासियों का आरोप है कि नगर निगम के कूड़ा वाहन दूसरे क्षेत्रों से कचरा लाकर यहां डाल रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रामकुमार का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में कूड़ा जमा रहने से चारों तरफ दुर्गंध फैली रहती है। इसका असर घरों के अंदर तक पड़ रहा है। वहीं रोहित सिंह ने बताया कि दिवाली पर लोग अपने घरों की साफ-सफाई कर रोशनी और सजावट करते हैं, लेकिन बंगाली कॉलोनी में घरों के सामने ही कचरे का ढेर लगा हुआ है। ऐसे माहौल में त्योहार मनाना मुश्किल हो रहा है। शंकर सिंह ने आरोप लगाया कि नगर निगम के कर्मचारी यहां कचरे की छंटाई भी कराते हैं। इस प्रक्रिया के चलते कचरा कई दिनों तक पड़ा रहता है और सफाई में देरी होती है। स्थानीय पार्षद रवि भाटी के मुताबिक, बंगाली कॉलोनी से कचरा हटवाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है। अधिकारियों की ओर से समाधान का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन स्थिति में स्थायी सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने जल्द सफाई कराने की मांग की है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार का कहना है कि जो भी कर्मचारी रिहायशी इलाकों में कूड़ा डाल रहे हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इलाके से कूड़ा जल्द ही हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें