फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: नगर निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन, वेतन न मिलने से नाराज, काम बंद रखने की चेतावनी

Thu, 23 Apr 2026 09:01 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

नगर निगम के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक कूड़ा गाड़ी चालक काम बंद रखेंगे।
विज्ञापन
वेतन न मिलने से नाराज नगर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद के राजेंद्र नगर स्थित करन गेट के पास नगर निगम के कूड़ा गाड़ी चालकों ने वेतन न मिलने से नाराज होकर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। कर्मचारी रोहित कुमार ने बताया कि उन्हें 12,700 रुपये मासिक वेतन निर्धारित बताया गया था, लेकिन वास्तविक रूप से केवल आठ हजार रुपये ही दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने मांग की है कि वेतन में की जा रही कटौती का स्पष्ट विवरण दिया जाए और प्रत्येक माह वेतन पर्ची उपलब्ध कराई जाए। उनका कहना है कि सरकार ने अप्रैल माह से वेतन बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक कूड़ा गाड़ी चालक काम बंद रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें