फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमएस कॉलेज के दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट्स को मिलीं डिग्रियां

Sun, 27 Mar 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह के दौरान खुशी से झूम‌ती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में रविवार को नौवां दीक्षांत समारोह हुआ। समारोह में बीटेक, एमबीए और एमसीए कोर्स के 808 स्टूडेंट्स को डिग्रियां दी गईं। डिग्रियां पाकर स्टूडेंट्स बेहद खुश नजर आए। कार्यक्रम में 2015 बैच के कॉलेज टॉपर कार्तिकेय द्विवेदी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



दीक्षांत समारोह का उद्घाटन फिक्की के डायरेक्टर जनरल अरबिंद प्रसाद, एपीजेएकेटीयू के वीसी प्रोफेसर विनय कुमार पाठक और कॉलेज के चेयरमैन संजय अग्रवाल व राकेश छारिया ने दीप जलाकर किया। कॉलेज के डायरेक्टर प्रोफेसर श्रवण मुखर्जी ने बताया कि कॉलेज के 163 स्टूडेंट्स का टीसीएस में सेलेक्शन हुआ है।

कार्यक्रम में वीसी प्रोफेसर विनय पाठक ने अपील की स्टूडेंट्स एजूकेशन लेने के साथ संस्कारवान बनें। अतिथियों ने मेधावी स्टूडेंट्स स्वाति त्रिपाठी, सुलक्षणा भारद्वाज, हर्ष गुप्ता, दिव्या गर्ग, साक्षी अग्रवाल, रिचा त्रिपाठी, आशीष रंजन को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीसी ने कॉलेज में बने दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन भी किया। इन सेंटर पर स्टूडेंट्स को नवीनतम तकनीक की जानकारी दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें