मुरादनगर। रोडरेज के विवाद में बाइक सवार युवकों ने ऑटो चालक की पिटाई कर दी। आरोपियों ने ईंट से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया और ऑटो में भी तोड़फोड़ की। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है।
लोनी निवासी ऑटो चालक रोहित कुमार किसी कार्य से मुरादनगर आए थे। पैठ से ऑटो निकालते समय बाइक सवार से टकरा गया। मामूली टक्कर को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि बाइक सवारों ने ईट मारकर उसे को घायल कर दिया। इतना ही नहीं उसके ऑटो में भी तोड़फोड़ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।