फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दोस्तों के साथ खड़े युवक को बाइक सवारों ने गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की तिलकराम कॉलोनी में सोमवार देर रात घर से कुछ दूरी पर दोस्तों के साथ खड़े 21 वर्षीय युवक को बाइक सवार तीन युवकों ने गाली-गलौज के बाद गोली मार दी। पेट में गोली लगने से घायल युवक का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उत्तरांचल विहार कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनका 23 वर्षीय बेटा रितिक पिछले तीन साल से ट्रैवल में कार चलाता है। सोमवार सुबह ही वह ऋषिकेश से लौटा था। रात करीब 10 बजे रितिक अपनी बहन, जो गीता कॉलोनी के एक अस्पताल में नर्स है को मेट्रो स्टेशन से लेकर घर छोड़कर आया था। इसके बाद वह घर से करीब 300 मीटर दूर फार्म हाउस के सामने दोस्तों के साथ खड़ा था।
आरोप है कि तभी दो बाइक पर अंकित तोमर, सूरज धामा व प्रिंस वहां पहुंचे। पिता का कहना है कि बिना किसी पूर्व विवाद के तीनों ने रितिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर सूरज धामा ने रितिक के पेट में गोली मार दी और साथियों के साथ फरार हो गए। मौके पर मौजूद दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी और घायल को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सुनील कुमार ने बताया कि बेटे का आईसीयू में इलाज चल रहा है, लेकिन डॉक्टर अभी गोली नहीं निकाल सके हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि युवक के पिता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें