फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बेकाबू वाहन की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

विज्ञापन
भोजपुर में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर क्षेत्र में पिलखुवा-फरीदनगर मार्ग पर गांव अमराला के पास बुधवार रात एक बेकाबू वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव भोजपुर निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार अपने साथी शिवम के साथ बाइक से फरीदनगर से लौट रहे थे। दोनों जैसे ही गांव अमराला के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे।
हादसे के बाद दोनों युवक काफी देर तक घटनास्थल पर घायल अवस्था में पड़े रहे। जानकारी मिलने पर राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवम को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि राहुल मजदूरी करता था। शिवम भी श्रमिक है। मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है। राहुल के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें