फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मां ने जन्म के बाद बच्ची को फेंका, पड़ोसी की छत पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित एक मकान की छत पर नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची को उसकी ही मां ने फेंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, मां का कहना है कि उसने मृत बच्ची को जन्म दिया था।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि मृतक बच्ची की मां के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही बच्ची और उसकी मां का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।

एसीपी नंदग्राम ने बताया कि सिहानीगेट थाना क्षेत्र में नेहरू नगर स्थित राकेश मार्ग पर विनय रावत का मकान है। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि उनकी छत पर पानी की टंकी के पीछे नवजात बच्ची का शव पॉलीथिन में लिपटा पड़ा है। शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाने के साथ ही घटनास्थल की फोरेंसिक टीम से जांच व वीडियोग्राफी कराई गई।

पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि बच्ची पड़ोस में सोनू भाटी के मकान में रहने वाले शंकर सेन उर्फ गणेश की साली झरना की है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के जिला पश्चिमी मेदनीपुर ग्राम पन्नागा निवासी शंकर यहां पत्नी सविता के साथ किराये पर रहते हैं। 27 दिन पहले गर्भवती झरना भी उनके साथ रहने के लिए आ गई थी।
विज्ञापन


झरना ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह पांच से छह बजे के बीच उसे प्रसव हुआ। उसने मृत बच्ची को जन्म दिया। इस पर शव को मकान के पीछे स्थित खाली प्लॉट में फेंकने का प्रयास किया था, लेकिन शव पड़ोसी विनय की छत पर जा गिरा। पूछताछ में पता चला कि प्रसूता और परिजन अनपढ़ हैं। एसीपी ने बताया कि शिशु और उसकी मां के डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया जारी है।



पति से चल रहा विवाद

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि झरना का पति बादल निवासी ग्राम कुंवरपुर मकड़िया, थाना राय बनिया, जिला बालेसर, पश्चिम बंगाल में रहता है। वह मजदूरी करता है। झरना का उससे काफी दिनों से विवाद चल रहा है। ऐसे में वह बच्चे को जन्म देने अपनी बहन के पास आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें