हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में पहले डेढ़ वर्षीय बच्चे की गला दबाकर हत्या करने के बाद मां ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति मुंबई में कॉल सेंटर में काम करता है और पिछले कुछ दिनों से वहीं गया हुआ था।
विज्ञापन
प्रीति (32) अपने पुत्र शोर्य के साथ कमरे में मौजूद थी। तभी उसने घटना को अंजाम दिया। परिवार के अन्य लोग मकान के दूसरे हिस्से में थे। सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है, घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।