फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: बच्चों को बचाने के लिए मां ने लगाई गंगा में छलांग, एक बच्चे के साथ डूबी

Sun, 30 May 2021 11:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिले के थाना शिकारपुर के गांव फरीदपुर हवेली निवासी पंकज शर्मा अपनी पत्नी गीता व तीन बच्चों 12 वर्षीय नितिन, दस वर्षीय हर्ष व दो वर्षीय पुत्री खुशी के साथ बहजोई जिला संभल एक रिश्तेदारी में गए थे।
विज्ञापन
गंगा में डूबे मां-बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक मां ही होती है जो अपने जिगर के टुकड़े के लिए अपनी जान पर भी खेल सकती है। रविवार को एक बार फिर यह कहावत चरितार्थ हुई जब गंगापुल के निकट स्नान के दौरान दो मासूम डूबने लगे तो उनकी मां ने अपनी जान की फिक्र किए बिना गंगा में छलांग लगा दी। 
विज्ञापन


लोगों ने एक मासूम को तो बचा लिया, लेकिन मां और एक पुत्र का कुछ पता नहीं लग सका है। जिनकी तलाश में गोताखोर और फ्लड प्लाटून रेस्क्यू अभियान चला रही है। 

बुलंदशहर जिले के थाना शिकारपुर के गांव फरीदपुर हवेली निवासी पंकज शर्मा अपनी पत्नी गीता व तीन बच्चों 12 वर्षीय नितिन, दस वर्षीय हर्ष व दो वर्षीय पुत्री खुशी के साथ बहजोई जिला संभल एक रिश्तेदारी में गए थे। जहां रविवार शाम को वह अपने ई-रिक्शा से गांव लौट रहे थे। 
विज्ञापन


अनूपशहर गंगापुल पर पहुंचने पर बच्चों ने गंगा स्नान की इच्छा जाहिर की। इस पर पंकज ई-रिक्शा लेकर पुल के नीचे पहुंच गए। पंकज नहाने के लिए कपड़े निकालने लगा। इसी दौरान गंगा में नहाने की जल्दबाजी में पुत्र हर्ष ने गंगा में छलांग लगा दी। 
 
विज्ञापन

गंगा के तेज बहाव में हर्ष डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए दूसरे भाई नितिन ने भी छलांग लगाई। दोनों को डूबता देख मां गीता भी गंगा में बच्चों को बचाने के लिए कूद पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने डूबते नितिन को बचाने में कामयाबी हासिल कर ली। लेकिन गीता व हर्ष लापता हो गए। 

मां बेटा के गंगा में डूबने की सूचना परिजनों व पुलिस तथा प्रशासन को दी गई। जिस पर पुलिस ने स्थानीय तैराकों के माध्यम से तलाशी शुरू करा दी। एसडीएम पदमसिंह ने सीओ को पीएसी फ्लड प्लाटून की टीम को तलाशी के लिए गंगापुल पर भेजने के निर्देश दिए हैं। 

अहार में तैनात पीएसी की टीम तत्काल अनूपशहर गंगापुल पर पहुंची और तलाशी शुरू कर दी। देर शाम करीब आठ बजे तक लापता मां बेटा नहीं मिले हैं। परिजन व पुलिस मौके पर मौजूद  है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें