फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबीज और पानी पढ़ाकर पिलाते थे: तंत्र विद्या में फंसा मां व बेटियों से दुष्कर्म, जुल्मियों ने किया एक और जुल्म

Sun, 08 Jun 2025 07:45 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, मुरादनगर

सार

पुलिस ने नामजद आमिर व उसके दोस्त मोनू खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आमिर ने बताया कि मैं महिला से कोरोना काल मे मेडिकल स्टोर के माध्यम से सम्पर्क में आया था। इसके बाद से महिला के घर आता जाता रहता था। 
विज्ञापन
आमिर व मोनू खान गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला/Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तंत्र विद्या में फंसा कर एक महिला व उसकी दो बेटियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक युवक मेडिकल स्टोर पर काम करता था, वहां महिला दवा लेने जाती थी। इसके बाद युवक का उनके घर आना शुरू हुआ था। महिला से आरोपियों ने 70 हजार रुपये भी हड़प लिए।

विज्ञापन

 

Trending Videos

महिला ने दर्ज कराया था केस
यूपी के मुरादनगर स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने केस दर्ज कराया कि दो युवकों ने तंत्र विद्या में उसको व इसकी दो बेटियों के साथ दुष्कर्म किया, इतना ही नहीं 70 हजार रुपये भी हड़प लिए। 
 

कोरोना काल में मिला था आमिर
पुलिस ने नामजद आमिर व उसके दोस्त मोनू खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आमिर ने बताया कि मैं महिला से कोरोना काल मे मेडिकल स्टोर के माध्यम से सम्पर्क में आया था। इसके बाद से महिला के घर आता जाता रहता था। 
विज्ञापन

ताबीज व पानी पढ़ाकर पूरे परिवार को पिलाता था
ताबीज व पानी पढ़ाकर लाकर पूरे परिवार को पिलाता रहा और बोलता था कि इससे घर में बीमारी नहीं आएगी व सुख शान्ति बनी रहेगी, जिसके बाद उसने महिला की बड़ी लड़की को अपने जाल में फंसाकर होटल ले जाकर संबंध बनाये व मेरा दोस्त मोनू खान उर्फ फैसल ने उसकी छोटी बेटी (17) को अपने जाल में फंसाकर संबंध बनाने लगा। इसके अलावा महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ भी संबंध बनाता रहा। इतना ही नहीं ब्लैकमेल कर उनसे 70,000 हजार रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें