फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने मां-बेटा को गिरफ्तार किया है। 31 अगस्त को बहरामपुर में विवाहिता ने आत्महत्या की थी। मामले में पुलिस ने पति व उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया। विवाहिता के पिता ने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि बहरामपुर के बुद्ध विहार में गुलावशा ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने पिता कमसुद्दीन की शिकायत पर पति सद्दाम समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। सद्दाम व उसकी मां आमना मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया गया। सद्दाम ने बताया कि गुलावशा की शादी नौ साल पहले हुई थी। गुलावशा से पति की 31 अगस्त को कहासुनी हो गई थी। उनकी बेटी से मारपीट की गई। नाराज विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। पहले भी वह कई बार नाराज होकर मायके चली गई थी लेकिन परिजनों के समझाने पर दोबारा आ गई थी।
विज्ञापन

पति समेत अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा :
पटेलनगर में 30 अगस्त को विवाहिता कृष्णा की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में पति गजेंद्र समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कृष्णा के पिता रतन सिंह सेंगर ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी 2014 में हुई थी। पति उसका उत्पीड़न करता था। 30 अगस्त को उनको सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। जब वह अस्पताल आए तो उसके मुंह से खून निकल रहा था। आरोप है कि सोची-समझी साजिश के तहत उनकी बेटी की हत्या की गई है। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें