फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मां-बेटी से मारपीट, आठ माह बाद केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र निवासी एक महिला की पार्किंग में लगे गमले तोड़ने और मालियों से अभद्रता पर मां-बेटी की पिटाई का केस पुलिस ने घटना के आठ माह बाद दर्ज कर लिया है। पीड़िताओं ने डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़ित मां-बेटी के मुताबिक वह मधुबन बापूधाम में दूसरी मंजिल पर रहते हैं। ग्राउंड फ्लोर पर अन्य लोग रहते हैं। उनकी व्यक्तिगत पार्किंग में गमले लगे हुए हैं। आरोप है कि 25 मई 2025 को ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले नेहा ढींगरा, राघव, जितेंद्र, नीलम ने एक राय होकर मालियों के साथ अभद्रता व मारपीट की और उनके गमले तोड़ दिए। उन्होंने गमले तोड़ने का विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ भी गाली-गलौज कर मारपीट की। उन्होंने बेटी को बुलाया तो नेहा ने उन पर पत्थर फेंका जो उनकी बेटी को लगा और वह घायल हो गई। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे कमरे में खींचने का प्रयास किया जिससे वह गिर गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने लिफ्ट में खींचकर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उनकी बेटी का मेडिकल भी कराया। उन्होंने लिखित शिकायत दी पुलिस जांच करने की बात कहती रही लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उधर नेहा ढींगरा द्वारा दी गई झूठी शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। वह चक्कर काटती रहीं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने डीसीपी से शिकायत की तब मामले में अब पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें