साहिबाबाद। टीएचए के विभिन्न इलाकों में गंगाजल प्लांट नहीं चलने से तीन दिन से पेयजल संकट बना हुआ है। वसुंधरा, इंदिरापुरम, वैशाली समेत कई इलाकों में पानी की किल्लत से लोग परेशान लोग बाजार से खरीदने को मजबूर हैं।
डासना स्थित नहर गेट से पुर्जा चोरी होने के कारण तीन दिन से प्रताप विहार स्थित गंगाजल प्लांट पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसके चलते टीएचए के विभिन्न इलाकों में लोगों के सामने पानी की समस्या खड़ी हो गई है। लोगों का कहना है कि नवरात्रि पर पानी नहीं मिलने से अधिक समस्या हुई। इसके चलते सुबह को नहाने से खाना बनाने तक के लिए बाजार से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ा। वसुंधरा सेक्टर-3 निवासी सोहन लाल ने बताया कि सुबह और शाम दोनों समय पेयजल आपूर्ति नहीं होने से दिक्कत हुई। तीन दिन से पानी नहीं आने से पानी नहीं रहा। नवरात्रि पर भी बाजार से पानी खरीदना पड़ा। वहीं, इंदिरापुरम न्याय खंड-1 निवासी सुरभि शर्मा ने बताया कि इलाके में तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। सोमवार सुबह गंदा और बदबूदार पानी आया। बाजार से पानी की बोतल खरीदनी पड़ी और फिर खाना बन सका। उधर, अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर का कहना है कि पेयजल आपूर्ति की जा रही है। कुछ इलाकों में नलकूप नहीं चलने से समस्या हुई है।