फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नौकरी दिलाने के नाम पर एक हजार से अधिक युवाओं से ठगी

विज्ञापन
थाना सिहानी गेट में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। मेट्रो, बैंक, अस्पताल, एयरपोर्ट समेत अन्य जगह नौकरी दिलवाने के नाम पर एक हजार से अधिक युवाओं से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसको लेकर नेहरू नगर द्वितीय में राधिका कुंज स्थित आरएस हेल्थ केयर मैनेजमेंट मार्केटिंग कंपनी के कार्यालय में शुक्रवार को 50 से अधिक युवक-युवतियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

इसके बाद सिहानी गेट पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर युवाओं के शैक्षिक प्रमाण पत्र बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम का आकलन किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में 30 लाख रुपये से ज्यादा ठगी की बात सामने आई है। अभी पीड़ित सामने आ रहे हैं। यह रकम बढ़ भी सकती है।एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया, बेरोजगार युवक-युवतियों का आरोप है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई शहरों के करीब एक हजार युवाओं से ठगी की गई है।
आरोपी आउटसोर्सिंग कंपनी बनाकर इंटरनेट मीडिया, पोस्टर और फोन कॉल के जरिये बेरोजगारों को आकर्षित करते हैं। नौकरी के नाम पर रजिस्ट्रेशन, ट्रेनिंग, प्रोसेसिंग फीस, फाइल चार्ज और सिक्योरिटी डिपॉजिट जैसे विभिन्न मदों में दो हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक वसूले गए हैं। मालीवाड़ा निवासी आशीष ठाकुर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि ट्रेनिंग के बाद युवाओं को मेट्रो टिकट काउंटर, बैंकिंग असिस्टेंट, अस्पताल स्टाफ, एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर समेत 80 तरह की नौकरियों का भरोसा दिलाया गया। कई पीड़ितों के अनुसार, नौकरी देने के बजाय एक महीने बाद उन्हें शैंपू-साबुन बेचने का टारगेट थमा दिया गया। इसके बाद युवाओं ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि मामले में रितेश कुमार निवासी न्यू भूड़ कॉलोनी थाना पुरानी सब्जी मंडी फरीदाबाद हरियाणा और अमन निवासी भगवती गार्डन, जैन रोड द्वारका थाना उत्तमनगर नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें