फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 फीसदी से अधिक अंक तो सीधे दाखिला

Wed, 17 May 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। एकेटीयू से सत्र 2017-18 में कॉलेज मैनेजमेंट कोटे से डायरेक्ट एडमिशन ले सकेंगे। 12वीं में 60 प्रतिशत अंक वालों को ही डायरेक्ट एडमिशन मिल सकेगा। एकेटीयू ने इंजीनियरिंग कालेजों में दाखिले के लिए यूपी राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) में शामिल होने की बाध्यता खत्म कर दी है।
विज्ञापन


इससे इंजीनियरिंग और प्रबंधन संस्थान मैनेजमेंट कोटे के अंतर्गत सीधे प्रवेश ले सकेंगे। बीटेक में सीटों के मुकाबले कम आवेदन, प्राइवेट इंजीनियरिंग कालेजों के दबाव और सीटें खाली रहने की समस्या से निजात पाने के लिए एकेटीयू ने यह कदम उठाया है।

इससे पहले विवि ने किसी भी कोर्सेज में प्रवेश के लिए एसईई में शामिल होने या फिर दूसरे प्रदेशों के स्टूडेंट्स के लिए अपने राज्य में होने वाली तकनीकी परीक्षा में शामिल होने की बाध्यता रखी थी। विवि एडमिशन काउंसिल की बैठक  में इस बाबत निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


अब 15 जून से शुरू हो सकती है काउंसलिंग
यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई 12वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित होने में देरी के चलते एकेटीयू ने 25 मई से प्रस्तावित यूपीएसईई की काउंसलिंग प्रक्रिया स्थगित कर दी है। अब 15 जून को काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। काउंसलिंग का नया शेड्यूल एक सप्ताह के अंदर जारी हो जाएगा।

इस बार फिर काउंसलिंग प्रक्रिया में देरी का असर विवि के शैक्षिक सत्र पर देखने को मिल सकता है। काउंसलिंग में देरी के चलते प्रदेश के स्टूडेंट्स भी दूसरे प्रदेशों का रख कर लेते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया में देरी के बाबत इंजीनियरिंग कालेज भी विरोध जताते रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें