फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की लेटलतीफी से अटके चार जिलों के पासपोर्ट

Wed, 17 May 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
पासपोर्ट के लिए लगती है लंबी वेटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। पुलिस की सुस्त जांच के चलते वेस्ट यूपी के चार जिलों नोएडा, बागपत, आगरा और मथुरा के पासपोर्ट आवेदकों की गर्मी की छुट्टियों की प्लानिंग ध्वस्त होती नजर आ रही है। विदेश यात्रा का सपना संजोये इन लोगों ने फरवरी-मार्च के दौरान पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था मगर पुलिस की जांच रिपोर्ट अब तक पासपोर्ट आफिस नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन


बुधवार को भी गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस में ऐसे ही कई पासपोर्ट आवेदकों को निराश ही वापस लौटना पड़ा। नोएडा से आईं महिला गरिमा ने बताया कि उन्होंने फरवरी में अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण कराया था। दो माह पूर्व उन्हें पासपोर्ट भी जारी कर दिया गया।

अब पासपोर्ट ऑफिस से एक नोटिस पहुंचा है। इसमें बताया गया है कि उनकी पुलिस रिपोर्ट ‘एडवर्स’ आई है। ऐसे में वह तत्काल पासपोर्ट आफिस में संपर्क करें। गरिमा बुधवार को अपने पति के साथ पासपोर्ट ऑफिस पहुंचीं तो पता चला कि अब नोएडा पुलिस ने अपनी रिपोर्ट न तो ऑनलाइन भेजी है और न ही उसकी हार्ड कॉपी गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस को भेजी है।
विज्ञापन


ऐसे में वह यह भी नहीं बता सकते कि पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में क्या आपत्ति लगाई है। आगरा से आए धर्मेंद्र का मामला भी कुछ ऐसा ही था। धर्मेंद्र ने बताया कि इस गर्मी उन्होंने अपने परिवार के साथ विदेश यात्रा का मन बनाया था। इसी के चलते पत्नी का पासपोर्ट फरवरी में ही अप्लाई कर दिया था।  तब से पासपोर्ट जारी ही नहीं हुआ।

अब पासपोर्ट ऑफिस आने पर पता चला है कि आगरा पुलिस ने अब तक उनकी जांच रिपोर्ट ही नहीं भेजी है। इस संबंध में पासपोर्ट अफसर सुब्रतो हाजरा ने बताया कि पुलिस को जांच रिपोर्ट जल्द भेजने के लिए सभी जिलों के एसएसपी से पत्राचार किया गया है। जैसे ही पुलिस रिपोर्ट आएगी, वैसे ही आवेदकों को पासपोर्ट जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें