फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में लाठीचार्ज: वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट निर्माण को लेकर पुलिस-ग्रामीणों में झड़प, 30 से अधिक घायल

Sun, 15 Feb 2026 07:42 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मीरपुर हिंदू गांव में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध के दौरान ग्रामीणों और पुलिस में झड़प हो गई। पुलिस के लाठीचार्ज में महिला समेत 30 से अधिक ग्रामीण घायल हुए, जबकि पथराव में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए। 
विज्ञापन
30 से ज्यादा ग्रामीण घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मीरपुर हिंदू गांव में निर्माणाधीन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस की टीम में झड़प हो गया। ग्रामीण पर निर्माण कार्य को रोकने और प्लांट के धरना पर बैठने की कोशिश के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसमें महिला समेत 30 से अधिक ग्रामीण चोटिल हो गए। पथराव के दौरान दो पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गए।

विज्ञापन

 
मीरपुर समेत आसपास गांव के ग्रामीण करीब डेढ़ माह से निर्माणाधीन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का विरोध कर रहे थे। रविवार को ग्रामीण प्लांट का निर्माण कार्य शुरू होने पर पुलिस के अधिकारियों को ज्ञापन देने के लिए प्लांट पर गए थे। पुलिस के अधिकारियों को ज्ञापन देकर ग्रामीण प्लांट के गेट पर लगे ताले तोड़कर जबरन काम बंद कराने और प्लांट के अंदर ही धरने पर बैठने की जीद करने लगे। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस की टीम पर हमला कर दिया।

पुलिस पर पथराव किया गया। पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर ग्रामीणों को हटाने की कोशिश की। धरना प्रदर्शन कर रहे रवींद्र त्यागी ने बताया कि ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था। जब तक ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक प्लांट का निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा। इसके बाद भी प्लांट का कार्य चल रहा था। इसके विरोध में ग्रामीणों ज्ञापन देने और काम को बंद करने के लिए गए थे। ग्रामीण प्लांट के अंदर धरने पर बैठने के लिए आए थे। लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया। 
विज्ञापन


पुलिस की लाठीचार्ज के दौरान महिला समेत 30 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों से बात करके आगे की रणनीति बनाएंगे। फिलहाल किसान प्लांट के अंदर धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की टीम करीब 20 ग्रामीणों को गाड़ी भरकर ले गए और उन्हें हिरासत में रख रखा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें