फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ओटीएस के बाद पांच दिन में काटे 2,500 से ज्यादा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एकमुश्त समाधान योजना ( ओटीएस ) के तीनों चरण पूरा होने के बाद ऊर्जा निगम ने बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान शुरू कर दिया है। जो लोग बकाया बिल जमा नहीं करा रहे हैं, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। पिछले पांच दिन में ढाई हजार कनेक्शन काट दिए गए हैं। बकायेदारों की संख्या ढाई लाख से ज्यादा है। 31 मार्च तक वसूली लक्ष्य पूरा करने के लिए कनेक्शन काटने की गति और तेज होने वाली है।
विज्ञापन

जिले के तीनों जोन में बिजली बिल का कुल 345 करोड़ रुपये बकाया है। ओटीएस में इसकी वसूली की उम्मीद थी लेकिन यह पूरी नहीं हो सकी। अफसरों ने बिल वसूली को गंभीरता से नहीं लिया। इसका नतीजा यह हुआ कि ओटीएस में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं में से भी 10 फीसदी से ज्यादा ने बकाया बिल जमा नहीं कराया।
पूरे अभियान की समीक्षा के बाद पांच अवर अभियंताओं को निलंबित किया गया। इन सभी पर ओटीएस में उदासीनता दिखाने का आरोप है। जोन एक के अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि लक्ष्य में पीछे चल रहे अधिकारियों को अधिक से अधिक वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं। पांच दिनों में 2500 से अधिक लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन

साढ़े आठ करोड़ रुपये किए जमा

जोन एक में 57,290 उपभोक्ताओं पर 49 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया था, जिसमें से एकमुश्त समाधान योजना के तहत साढ़े आठ करोड़ रुपये जमा हुए। अभी 45,745 उपभोक्ता बचे हैं, जिन्होंने न तो ओटीएस के तहत पंजीकरण कराया और न ही अपने बिल का भुगतान किया है। जोन दो में 1,55,926 उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना के तहत पात्र थे, जिन पर 348 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है।

अप्रैल तक झेलनी होगी बिजली कटौती
गाजियाबाद। गर्मी के दिनों में लोगों को बिजली कटौती से राहत दिलाने के लिए लगातार बिजनेस प्लान के तहत सुधार का कार्य कराया जा रहा है। शहर के कई इलाकों में पांच से छह घंटे तक बिजली गुल हो जा रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सुधार कार्य अप्रैल के अंत तक चलेगा।

जोन दो के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि तीनों जोन में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए तारों के जंजाल को हटाया जा रहा है। खराब लाइनों को बदलने के साथ ही नए उपकेंद्रों की स्थापना भी होनी है। ट्रांसफार्मरों के लोड को भी बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। लगातार कार्य चलने के कारण शटडाउन लिया जा रहा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अप्रैल के अंत तक सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। कोशिश यही होगी कि गर्मी के दिनों में लोगों को बिजली कटौती की समस्या से परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें