फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एसडी ने आरडी अकादमी को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एचएलएम मैदान में हो रहे हरबंस लाल मिगलानी ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को एसडी अकादमी और आरडी अकादमी के बीच मैच खेला गया। एसडी अकादमी ने आरडी अकादमी को आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर आरडी क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 178 रन बनाए। रोहन जेटली ने 53, गौरव चौधरी ने 23 और निखिल कुमार ने 46 रन बनाए। विरोधी टीम से विभोर ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए एसडी अकादमी ने 31 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर 182 रन बनाए। टीम से कप्तान आदित्य सिसोदिया ने नाबाद 102 और अंकित चौधरी ने 43 रन बनाए। आरडी अकादमी से गेंदबाजी में हसन साहिल ने एक विकेट लिया। आयोजक सचिव देवेंद्र चौधरी ने आदित्य सिसोदिया को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें